Tripura News : त्रिपुरा के धलाई जिले से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। गांव के कुछ लोगों ने महिला को घसीटकर घर से बाहर निकाल दिया। ग्रामीणों ने उसे जूतों की माला पहनाई और जमकर पिटाई की। महिला गंभीर रूप से घायल है।
महिला पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
जानकारी के मुताबिक महिला पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए गए थे, जिस कारण ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया और उन्होने महिला के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने महिला को घायल हालत में सड़क पर पाया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका सीटी स्कैन किया गया। इस बीच डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
घटना के बाद पुलिस ने बताया कि शनिवार को कमलपुर थाने में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद एक व्यक्ति गिरफ्तार हो गया है। साथ ही त्रिपुरा महिला आयोग की अध्यक्ष झरना देबबर्मा ने कहा कि महिला के साथ की गई मारपीट और अपमान बहुत ही निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि किसी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। मैं पुलिस से आग्रह करती हूं कि इस घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो।
ये भी पढ़ें- मनरेगा में बदलाव से गरीबों की रोजी छीनने की साजिश, कुलदीप सिंह धालीवाल का तीखा हमला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









