Haryana

करनाल के पूर्व एसडीएम को सस्पेंड करने की मांग को लेकर वीरू बना किसान, टंकी पर चढ़कर बोला- ‘जब तक निलंबन नहीं होता नीचे नहीं आऊंगा’

हरियाणा। हरियाणा में आज शुक्रवार को समलखा का एक किसान करनाल के पूर्व एसडीएम को सस्पेंड करने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया। किसान के टावर पर चढ़ते ही चारो ओर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और  किसान को हर तरह से समझाने की कोशिश  की, लेकिन  किसान ने एक न सुनी। वह जिद पर अड़ा रहा कि जब तक करनाल के पूर्व एसडीएम आयुष सिन्हा को निलंबित नहीं  किया जाता, वह नीचे नहीं उतरेगा।

लोगों के समझाने से भी न मानने पर बुलानी पड़ी पुलिस

नई अनाज मंडी में दोपहर करीब एक बजे किसान जोगिंदर अचानक टावर पर चढ़ने लगा। उसे टावर पर चढ़ता देख, पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन कुछ ही देर बाद वह टावर के शिखर पर पहुंच गया। उसे देखकर आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। शुरू में लोगों ने स्वयं किसान को उतारने की कोशिश की। उसे समझाते रहे लेकिन जब बार-बार समझाने पर भी वह नहीं माना तो उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

पहले भी विवादों में आए थे एसडीएम

गौरतलब है कि करनाल में किसानों के प्रदर्शन में पानीपत के गांवों से भारतीय किसान यूनियन और भारतीय किसान यूनियन मान गुट के पांच हजार से ज्यादा किसान शामिल हैं। किसानों का एक ग्रुप लौटता है और उसकी जगह दूसरा ग्रुप ले लेता है।

आपको ये भी बता दें कि एसडीएम आयुश इससे पहले भी सुर्खियों में आए थे, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में उन्होंने किसान आंदोलन को रोकने के लिए लाठी चार्ज का आदेश दिया था। उस दौरान भी उनका काफी विरोध हुआ था।

Related Articles

Back to top button