Uttarpradesh : सीएम योगी ने ‘शक्ति के पर्व’ पर की मां की आराधना, गोशाला की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

Uttarpradesh
Uttarpradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन किए। दो दिवसीय बलरामपुर दौरे पर पहुंच। मुख्यमंत्री ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। साथ ही मेडिकल कॉलेज व निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया था। इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे। वहां ‘शक्ति के पर्व’ पर मुख्यमंत्रीने मां की आराधना की। गोरक्षपीठाधीश्वर ने शारदीय नवरात्रि में गुरुवार सुबह मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन किए। साथ ही गोशाला की व्यवस्थाओं को देखा और गायों को खिलाया गुड़ व चारा। वहीं छात्रावास के बच्चों से भी मिले।
शारदीय नवरात्रि में गुरुवार की सुबह उन्होंने मां के चरणों में शीश झुकाकर अपनी श्रद्धा निवेदित की। मुख्यमंत्री ने जगतजननी मां भगवती से सुखी-स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
गाय को खिलाया गुड़ और चारा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर प्रांगण स्थित गोशाला भी गए। यहां उन्होंने सभी गायों को गुड़ व चारा खिलाया। सीएम ने गो सेवा करते हुए गोशाला की व्यवस्था को भी देखा।दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया। यहां आए दर्शनार्थियों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।
थारू जनजाति बच्चों से मुलाकात
वहीं मंदिर में आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट भी दिया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई आदि की भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने का मंत्र भी दिया। मुख्यमंत्री मंदिर में थारू जनजाति छात्रावास के बच्चों से भी मिले। उनकी शिक्षा, खानपान, रहने आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी भी मौजूद रहे।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप