Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में की पूजा, दी शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर लगने वाले सात दिवसीय मेले का शुभारंभ भी किया। महाशिवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा के चकरपुर में वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे।
भगवान शिव के इस मंदिर की आस पास के क्षेत्र में बड़ी मान्यता है। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधि विधान के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लगने वाले मेले का भी शुभारंभ किया। महाशिवरात्रि पर लगने वाला ये मेला सात दिनों तक चलेगा। मेले में आस पास के क्षेत्र के साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामना दी।
सीएम ने कहा कि उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा कर सबकी खुशहाली और प्रदेश की बाधाएं दूर करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मेले के आयोजकों को शुभकामना देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की आर्थिकी को काफी फायदा मिलता है। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार भी ऐसे आयोजनों को लगातार बढ़ावा दे रही है।
ये भी पढ़ें:Uttarakhand: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मिलेट्स का एमएसपी घोषित करने पर पीएम मोदी का जताया आभार