योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा, की हनुमानगढ़ी में पूजा और राम मंदिर निर्माण का लिया जायजा

योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा
Uttar Pradesh : तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन व स्थानीय लोगों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार यानी आज अयोध्या पहुंचे। सीएम ने अपने दौरे की शुरूवात हनुमानगढ़ी के संकट मोचन के चरणों में हाजिरी लगाकर किया। हनुमानगढ़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संतों से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम ने रामलला के चरणों में भी प्रणाम किया। सीएम जब अयोध्या पहुंचे तो सपा के बागी विधायक अभय सिंह भी सीएम के स्वागत के लिए पहुंचे।
उतनी किसी सीएम ने नहीं दी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत से पहले मीडिया से बात करते हुए विधायक अभय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अयोध्या के लिए जो किया वह ऐतिहासिक। 75 सालों में अयोध्या को इतनी तरक्की कभी नहीं मिली थी। अयोध्या के विकास के लिए जितनी धनराशि आई उतनी किसी सीएम ने नहीं दी।
प्रदेश के कल्याण की कामना की
शुक्रवार की सुबह तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन व स्थानीय लोगों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। जहां रामकथा पार्क स्थित हैलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। रामकथा पार्क से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे। जहां हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेश के कल्याण की कामना की।
महंत प्रेमदास महाराज से मिले
सीएम ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। सीएम सबसे पहले गद्दीनशीन महंत प्रेमदास महाराज से मिले। इसके बाद सीएम यहां अन्य संतों से भी मिले और उनका हालचाल जाना।
निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सीएम राम मंदिर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया यहां चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यहां चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों ने एक- दूसरे को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप