Uttar Pradesh News : राजस्थान कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,भक्ति में डूबे नजर आए स्पीकर वासुदेव ददलानी

Uttar Pradesh News :
Uttar Pradesh News : अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद,विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट अयोध्या पहुंचकर राम लला का दर्शन पूजन कर रही है।इसी कड़ी में आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचे और राम लला का दर्शन पूजन किया।
Uttar Pradesh News : रामलला के किए दर्शन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव ददलानी ने कहा कि,“हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि आज राम लाल का दर्शन पूजन कर रहे हैं।” वहीं ! इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि,“इस अयोध्या नगरी में आकर मन प्रसन्न हो गया है।इससे पहले जब कभी भी दर्शन हुआ था,तो टेंट में हुआ था। अब दर्शन भव्य और दिव्य मंदिर में दर्शन हो रहे हैं।अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहा हूं कि,कितना बड़ा काम हुआ है।अब राम लला का दर्शन भव्य और दिव्य मंदिर में कर पाएंगे।“
Uttar Pradesh News : पीएम मोदी का जताया आभार
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद और साधुवाद जो उन्होंने इस देश में दुनिया के सबसे बड़े और सांस्कृतिक महत्व वाले केंद्र को इतना विशाल राम लला का मंदिर बनकर तैयार किया है। राम हमारे रोम-रोम में बसते हैं, राम हमारे आस्था के केंद्र हैं। आगे मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोकसभा चुनावों पर टिपण्णी करते हुए कहा कि, “सभी जगह राम की महिमा है। भगवान राम जो करेंगे अच्छा करेंगे।वहीं ! राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव ददलानी ने कहा कि,“आज हम सब अयोध्या आकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।हम बरसों से जो आंदोलन कर रहे थे। हमने जिन ईंटों का पूजन किया था,वह साकार हुआ और प्रत्यक्ष रूप से अब दर्शन करने का अवसर मिला है।“
Uttar Pradesh News : राम मंदिर को बताया सांस्कृतिक धरोहर
इस मौके पर स्पीकर वासुदेव ददलानी ने आगे कहा कि,“राजस्थान सरकार व सबको मैं अपनी तरफ से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। राजस्थान और अयोध्या का रिश्ता बहुत पुराना है। सनातन संस्कृति में इसका उल्लेख है। राजस्थान की वीर भूमि से राम जी का पुराना नाता रहा है।यह केवल मंदिर ही नहीं है। ये विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बनने जा रहा है। सारा विश्व इससे आध्यात्मिक चेतना भी लेगा और इस मंदिर में सिर्फ हिंदू हीं नहीं विश्व के सभी धर्म के लोग यहां आकर प्रेरणा लेंगे। भारत का विश्व गुरु का जो स्थान था,जल्द हीं पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु का दर्जा मिल जाएगा।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”