Uttar Pradeshक्राइम

दो हजार रुपए को लेकर हुआ विवाद, युवक की गोली मारकर की हत्या, आरोपी मौके से फरार

Uttar Pradesh : गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की आर्य नगर कॉलोनी में बीती रात 2 हजार रुपए के विवाद को लेकर पड़ोसी दबंग ने अपने साथी के साथ मिलकर फल विक्रेता मुशर्रफ की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दो हजार रुपए को लेकर फल विक्रेता की हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की आर्य नगर कालोनी में रहने वाला मुशर्रफ़ (35) किराए के मकान में रहते था। वह दिल्ली में फल बेचने का काम करता था। हत्या से 15 मिनट पहले ही पैसों को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। उसके बाद दंबगों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई।

दो हजार रुपए को लेकर विवाद

घटनास्थल पर मौजूद कॉलोनी वासी मोहम्मद शाहनवाज ने बताया कि मुशर्रफ के साथ कॉलोनी में रहने वाला दबंग मारपीट कर रहा था। दोनों के बीच दो हजार रुपए को लेकर विवाद चल रहा था। मारपीट होने पर आसपास के लोगों ने दोनों की लड़ाई छुड़ा दी। दबंग मौके से वापस चला गया। 15 मिनट बाद बाइक पर दबंग अपने भाई के साथ आया। मुशर्रफ अपने घर से कुछ दूरी पर खड़ा था। तभी बाइक सवार दबंग ने हथियार से उन पर गोली चला दी। गोली मुशर्रफ के सीने में लगी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। तभी आसपास के लोग आ गए, उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। घायल मुशर्रफ को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मुशर्रफ को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, 7 टनल वर्कर्स की मौत, आतंकियों ने की अंधाधुंध फायरिंग 

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

         

Related Articles

Back to top button