
UP के एटा से 2 दिन पहले हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। हाकिम सिंह (Hakim Singh) नाम के बुजुर्ग ने अपने जीते जी ही अपना क्रिया-कर्म कर दिया था। लेकिन आज (17 जनवरी) को हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है। हाकिम सिंह की मौत हो गई है।
UP: क्या है मामला?
हाकिम सिंह ने अपने जिंदा रहते हुए अपनी 13वीं करा दी थी। इसके पीछे उन्होंने कारण दिया था कि उन्हें परिवार वालों पर भरोसा नहीं है। दरअसल, हाकिम सिंह की कोई संतान नहीं थी। बाकी परिवार वालों पर उन्हें भरोसा नहीं था। उन्हें शक था कि उनके मरने के बाद परिवार वाले उनकी तेहरवीं नहीं करवाएंगे। इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया था।
700 लोगों को करवाया था तेरहवीं भोज
हाकिम सिंह ने लगभग 700 लोगों को निमंत्रण भेजा था। निमंत्रण में लिखा था की हाकिम सिंह जिंदा होने के बावजूद अफनी क्रिया-कर्म करवा रहें है। बता दें कि इस भोज के आयोजन में उनके परिवार वालों ने भी शिरकत की थी। इस बात की दूर दूर तक खूब चर्चा हुई थी। लेकिन उस वक्त किसी को खबर भनक तक नहीं थी की 2 दिन बाद हाकिम दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे।
हाकिम की है नेचुरल डेथ
अब इस घटना के तीसरे दिन हाकिम सिंह का निधन हो गया है। लोगों का कहना है कि शायद हाकिम को अपनी मौत का पूर्व आभास हो गया था। बताया जा रहा है कि हाकिम की मौत नेचुरल है। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। परिवार वाले ही हाकिम का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। परिवार वालों ने कहा है कि वो सभी विधि विधान से उनका क्रिया-कर्म पूरा करेंगे।
ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor: पत्नी को याद कर भावुक हुए शशि थरूर, यूजर्स ने लगाई फटकार
Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar