UP: होली के रंग, मां गंगा के संग,बृजघाट के गंगा घाट पर महा आरती का आयोजन

Share

गंगा तट पर केशु के फूल अबीर गुलाल से होली खेली गई। राधा रानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु तीर्थ नगरी बृजघाट के गंगा घाट पर महा आरती का आयोजन किया गया।

जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट  में गंगा सभा आरती समिति द्वारा एक शाम मां गंगा के नाम होली मिलन उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर मां गंगा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मां गंगा को अबीर और गुलाल समर्पित किया गया जिसके बाद  उसके बाद भजन संध्या के द्वारा मां गंगा का गुणगान कर महाआरती का आयोजन किया

होली महोत्सव पर भजन कीर्तन में महिलाएं कान्हा की भक्ति में सरोबार हो गई। गुलाल और फूलों से जमकर होली खेली। तीर्थ नगरी ब्रजघाट के आरती स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्घालु महिलाओं ने संगीतमय अंदाज में भगवान कृष्ण और राधा-रानी पर आधारित भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया।

मां गंगा  का गुणगान किया जिसके बाद दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा की महा आरती में बड़ी संख्या में हिस्सा भाग लिया और छप्पन भोग का प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया गंगा सभा आरती समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि होली रंग मां गंगा के संग कार्यक्रम के माध्यम से मां गंगा को गुलाल और केसू के  पुष्प समर्पित कर होली का उत्सव मनाया गया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य है कि सभी सात्विक रूप से होली मनाएं और आपस में शांति एवं सद्भाव बनाए रखें जिसके लिए मां गंगा से प्रार्थना कर होली महोत्सव पर भक्तों की दीर्घायु की कामना की जाती है।

रिपोर्ट : दीपक कश्यप

ये भी पढ़ें:UP: होली के हुड़दंग में मारपीट की घटना से फैला तनाव, पुलिस ने विवाद को किया काबू