Uttar Pradeshराज्य

UP: जमीन विवाद पर बेटों ने की पिता की कुल्हाड़ी से हत्या

Mahrajganj News: बुधवार को यूपी(UP) के महराजगंज में रहने वाले दो युवकों ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी । इसके बाद दोनों घटना स्थल से भाग निकले। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। इस दौरान पिता की मौत हो गयी।

ये है पूरी घटना

सुचना के मुताबिक, बुधवार की रात कसमरिया गांव के इसराइल अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान उनके बेटे रफीक व सलीम नेअपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस वार से पिता लहूलुहान हो गये और पत्नी को आवाज लगायी।जिसके बाद दोनों बेटे घटनाक्रम से भाग निकले। पत्नी राबिया ने जब पति को लहूलुहान देखा तो बेहोश होकर गिर गयी। जानकारी के बाद ग्रामीणों ने इजरायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर देख वहां से भी उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद पत्नी इलाज के लिए उसे प्राईवेट अस्पताल लेकर गयी। जहां पति की मौत हो गयी।

जमीन विवाद के कारण की हत्या

महराजगंज के एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि दोनों बेटों ने जमीन विवाद के चलते पिता पर हमला कर दिया जिसमें उनकी मौत हो गयी। आपको बता दें कि मृतक इजरायल ने दो शादी की थी। वह अपनी दूसरी पत्नी राबिया के साथ रहता था।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि दोनों बेटे पिता की दूसरी शादी से खफा थे। छोटा बेटा विदेश से छुट्टी लेकर आया था और बड़ा बेटा चार माह से घर पर ही था। बड़े बेटे व पिता में अक्सर विवाद हो रहा था। अब दूसरी पत्नी राबिया की तहरीर पर रफीक व सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP News: बरात जानें से पहले गायब हुआ दूल्हा, छोटे भाई को लेने पड़े फेरे

Related Articles

Back to top button