Uttar Pradesh

UP: रामगोपाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कह गए ये बड़ी बात

जनपद मैनपुरी के विकासखंड मैनपुरी क्षेत्र के ग्राम अगौथा मैं आयोजित भगवत कथा का शुभारंभ करने पहुंचे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव जिन्होंने भगवत कथा मंच का शुभारंभ फीता काटकर किया। वहीं मौजूद वे मीडिया से रूबरू हुए।

उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार का विवेक मर चुका है। उन्होंने एक कवि की पंक्तियां पढ़ते हुए कहा कि जब नाश मनुष्य पर छाता है, विवेक उनका मर जाता है। यही हाल उत्तर प्रदेश सरकार का है।

उन्होंने कहा इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगाई थी। उस समय दर्जनों पार्टियां चुनाव मिलकर लडी थी। किसी भी पार्टी का पता नहीं चला था। उत्तर प्रदेश में अत्याचार बढ़ रहा है और भी बढ़ेगा जब चरम सीमा पर अत्याचार हो जाएगा तब यह बीजेपी गिरेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार संविधान को मिटाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। किसी के खिलाफ मुकदमा लिख जाता है, तो उसके मकान पर बुलडोजर चलाने का काम कर रही है। यह कहां का संविधान है?

प्रदेश में लगातार फर्जी इन काउंटर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कोई विपक्षी अंगुली उठा दे तो उन पर इनकम टैक्स का छापा पड़ जाता है। वहां कुछ भी ना मिलने पर उन्हें परेशान किया जाएगा।

उन्होंने जातीय समीकरणों को लेकर कहा कि कुछ जातियां ऐसी है, जो अब बैकवर्ड में नहीं रहना चाहती है। जाति जनगणना होनी चाहिए उत्तर प्रदेश सरकार जातीय जनगणना नहीं करा रही है। सब काम फर्जी तरीके से चल रहा है।

रिपोर्ट: सतेन्द्र तिवारी

ये भी पढ़ें:UP: आंख में स्प्रे डालकर छीना झपटी करने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे

Related Articles

Back to top button