
UP Nikay Chunav: कानपुर में आज निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मतदान है। जिले के एक नगर निगम, दो नगर पालिका परिषद और दो नगर पंचायतों में कुल 22 लाख 87 हजार 490 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की पूरी तैयारियां हैं। सुबह सात बजे से सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो चुका है। पहला मतदान प्रतिशत सुबह 9 बजे आएगा। जिले के 1834 बूथों पर 1168 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम, मतपेटी में कैद हो जाएगा।
आपको बता दें कि कानपुर में निकाय चुनाव में कुल 1168 प्रत्याशी मैदान में है। नगर निगम के 110 वार्डों के लिए 851 पार्षद, महापौर के लिए 13, नगर पालिका घाटमपुर और बिल्हौर में अध्यक्ष के 24, सदस्य के 164, नगर पंचायत बिठूर और शिवराजपुर में अध्यक्ष के 27 सदस्य के 89 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023 Live: अलीगढ़-हाथरस में मतदान हुआ शुरू, बूथ पर पहुंचे मतदाता