Uncategorized

UP News : अब भारत लाचार नहीं, राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए लोगों ने बीजेपी को दिया वोट : अपर्णा यादव

UP News : उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपर्णा यादव ने कहा कि उपचुनाव में राष्ट्र को आगे बढ़ाने वालों ने अपना मतदान बीजेपी के पक्ष में किया है। भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। अब भारत लाचार नहीं है।

जिला अस्पताल का निरीक्षण किया

अपर्णा यादव सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महिलाएं समाज का एक महत्वपूर्ण हिसा होती हैं। महिला आयोग अपना काम कर रहा है। इसके अलावा स्टेट फोर्स भी अपना काम कर रही है। पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है। समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज को आगे आने होगा। आज कुछ बच्चियों से मुलाकात कर बात भी की। बच्चियों से बात करने पर पता चल रहा है की छोटी-छोटी बच्चियां अपने घरों से भाग जा रही है। हमें इन बच्चियों को सामाजिक रूप से भी शिक्षित करने की जरूरत है। इसके लिए

बच्चियों को सिखाया जाए

अपर्णा यादव ने कहा कि नैतिक विज्ञान के प्रति बच्चों और बच्चियों को सिखाया जाए। उनकी जिम्मेदारियों को सिखाया जाना आवश्यक है। गुड टच बैड टच और क्राइम रेप के विषय में भी बच्चों को बताया जाना चाहिए। समाज के प्रति जो बच्चों का दायित्व है, उसे भी सिखाया जाना चाहिए। महिला संबंधी अपराधों को लेकर थाना स्तर पर काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस तो अपना काम कर रही है। लेकिन, हमें भी सामाजिक रूप से अपनी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। बच्चे अगर अपनी स्वेच्छा से भाग रहे हैं तो इसमें माता-पिता का भी एक अहम रोल होता है। माता पिता को इसकी जानकारी करनी चाहिए कि बच्चे कहां बात कर रहे हैं। महिला आयोग से लेकर वन स्टाफ सेंटर भी अपना काम कर रहा है।

सिर को ऊंचा करने का काम किया

अपर्णा यादव ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय पार्टी है। जो राष्ट्रीय चिंतन और राष्ट्रीयता के साथ है, वह बीजेपी को वोट करेगा और उपचुनाव में ऐसा हुआ भी है। जो व्यक्ति राष्ट्र के प्रति अपना अच्छा विचार रखता है, जो देश को आगे बढ़ना चाहता है, वह प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ है। भारत को पहले लाचारी का देश माना गया, लेकिन की नेतृत्व में भारत आज बदल गया है. प्रधानमंत्री के विदेशी भ्रमण ने भारत के सिर को ऊंचा करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें : Punjab : किसानों को दिल्ली में प्रवेश से रोकने के बजाय केंद्र सरकार को उनके मुद्दे हल करने चाहिए : CM भगवंत सिंह मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button