
UP News : आगरा में ऐसा खूनी मंजर की जिसने भी लाशें देखीं कांप उठा। खून से सने हुए लोग और दो भाईयों का शव मिला है। हमले के वक्त चीखपुकार सुन कर ग्रामीण इकट्ठा होने लगे। लोगों को देख आरोपी वहां से भाग गया।
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्रआ के गांव गुड़ा में दो भाइयों की हुई हत्या से परिवार में मातम का माहौल बन गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय झगड़ा हुआ था, उस समय आसपास के खेतों में कोई भी नहीं था। आरोपी कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला करते रहे, यह सब लगभग 25 मिनट तक चला था।
मंगलवार की सुबह 9:30 बजे के करीब रघुवीर सिंह अपने बेटे अनिल और विनय के साथ ट्रैक्टर से खेत पर जा रहे थे। गांव के कुछ लोगों ने रघुवीर से ट्रैक्टर उनके खेत से ले जाने से मना किया, तो वह दूसरे रास्ते से ट्रैक्टर ले गए। आरोपी बेताल और उसके परिवार से रघुवीर का विवाद हो गया। उन सभी ने रघुवीर पर हमला कर दिया।
आरोपी फरार हैं
रघुवीर की चीख सुनकर खेत में काम कर रहे उनके भाई सत्यपाल, देवानंद और उनकी पत्नी सरोज बचाने पहुंचे तो हमलावरों तीनों को मारने लगे। गर्दन पर कुल्हाड़ी और फावड़े से कई बार हमला किया गए। जिससे रघुवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल लो जाया गया मगर, रास्ते में सत्यपाल ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बेताल, उसके बेटे सत्यप्रकाश, राहुल, सत्येंद्र, पत्नी कि ताबश्री, भतीजे कृष्णा और मित्र थान सिंह पर आरोप लगाया है। आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Murder Case : बाट से कूच कर की पत्नी की हत्या, पूरा ससुराल था शामिल…
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप