UP NEWS : ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग की साजिश…’, बहराइच घटना पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

UP NEWS : बहराइच में सोमवार को हिंसा हुई। अभी भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। ऐसे में विपक्ष सवाल उठा रहा है। इसी पर गिरिराज सिंह वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की साजिश है, टुकड़े-टुकड़े गैंग की साजिश है। क्या देश का बंटवारा इसलिए हुआ था कि हमे गोलियां खानी पड़े। क्या रूट देखकर हमे प्रतिमा का विसर्जन करना पड़ेगा।
गिरिराज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव जी से मैं पूछना चाहता हूं कि आपके पिता जी ने भले ही गोलियों से हिंदुओं को और कारसेवकों को मरवा दिया हो लेकिन क्या देश का बंटवारा हिंदू और और मुसलमान के धर्म के आधार पर हुआ था? क्या अब हमें रूट देखकर धार्मिक यात्रा निकालनी पड़ेगी. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हमें गोलियां खानी पड़ेंगी।
‘हिंसा के विरोध में बोलने पर…’
गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर बहराइच हिंसा साजिश है तो यह उनकी साजिश है, कांग्रेस की साजिश है, टुकड़े-टुकड़े गैंग की साजिश है. हिंसा के विरोध में बोलने पर उनके पेट में दर्द होता है। उनकी जुबान नहीं खुलती है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि मेरे लिए विसर्जन में हिंदुओं को गोली लगना मेरे आत्मरक्षा और स्वाभिमान की बात है. क्या देश का बंटवारा इसलिए हुआ था कि हमे गोलियां खानी पड़े। क्या रूट देखकर हमे प्रतिमा का विसर्जन करना पड़ेगा? क्या हम जुलूस निकालेंगे तो गोलियां खानी पड़ेंगी? दंगा के पीछे कांग्रेस, सपा और टुकड़े-टुकड़े गैंग की।
जानें क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल मच गया। ऐसा बताया जा रहा है कि जब यात्रा निकल रही थी। तो दो समुदाय आमने – सामने हो गए। डीजे बजाने को लेकर बवाल शुरू हुआ था। कुछ ही देर में दोनों समुदायों में झड़प शुरू हो गई। छतों से पथराव होने लगा। फायरिंग भी शुरू हो गई। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस व्यक्ति की राम गोपाल मिश्रा के नाम के पहचान हुई है। इस दौरान तोड़ फोड़ और आगजनी हुई। सीएम योगी नजर बनाए हुए हैं।
UP NEWS : बहराइच में हिंसा के बाद मृतक के परिवार से मिलेंगे सीएम योगी, लखनऊ में मुलाकात
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप