UP News: मथुरा पहुंचे CM योगी, किसानों को किया संबोधित

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (11 अक्टूबर) को मथुरा पहुंचे। यहां सीएम योगी ने भाजपा के पुरोधा और एकात्म मानव प्रेरणा के दर्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में भाग लिया। सीएम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां किसान मेले का भी आयोजन किया गया। सीएम योगी ने किसान मेले में विभिन्न इलाकों से आई छात्राओं द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
UP News: 5000 किसानों को किया संबोधित
मेले के अध्यक्ष और समिति के लोगों ने सीएम योगी का स्वागत किया। सीएम योगी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं, मंच पर सांसद हेमा मालिनी तथा समिति के अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान किसानों को सीएम के साथ बैठने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री योगी ने विशाल किसान मेले में आए 5000 हजार किसानों को भी संबोधित किया।
दुनिया के लोग यहां आते हैं
सीएम योगी कहा कि ब्रज भूमि अनेक महापुरुष समाज और राष्ट्र को प्रदान कर चुकी है। जबकि पांच हजार साल पहले श्री कृष्ण ने यहां जन्म लिया था। आज भी कुरुक्षेत्र में उपदेश बड़े प्रासंगिक बने हैं। यहां रज-रज और कण-कण में उनकी यादें हैं। दुनिया के लोग यहां आते हैं।
‘किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा’
सीएम योगी ने डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया का जिक्र भी किया। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने स्व रोजगार योजना का बखान भी किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का विजन है कि भारत को विश्वगुरु बनाना है। हमारी सरकार बनते ही लघु उद्योग किसान का एक लाख रुपए तक का ऋण माफ किया गया। सीएम ने कहा कि
किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा।
ये भी पढ़ें: UP News: योगी सरकार ने रचा कीर्तिमान, 1.58 करोड़ दिए नए विद्युत कनेक्शन