UP News: धीरज साहू मामले पर, भाजपा सांसद ने राहुल-प्रियंका का पुतला फूंका, जमकर लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे

UP News: कांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहू को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। बता दें कि सांसद के घर से अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हो चुकी है। जिसे लेकर भाजपा पार्टी की ओर से कांग्रेस पर लगातार जुबानी वार किया जा रहा है। वहीं अब इस मामले भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका और कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सोनिया और राहुल गांधी का पुतला
दरअसल शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहर के बड़ा चौराहे पर पहुंचे। वहीं चौराहे पर पहुंच कर सांसद साक्षी महाराज की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचारी, देश विरोधी नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया इसी के साथ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका और कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के भी नारे लगाए
साक्षी महाराज का कांग्रेस के खिलाफ बयान
आपको बता दें कि साक्षी महाराज ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस भ्रष्टाचार पर ना प्रियंका कुछ बोली ना सोनिया कुछ बोली राहुल कुछ बोल रहें हैं. न ही घमंडिया गठबंधन का एक व्यक्ति इस पर कुछ बोलने को तैयार है. अगर कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचार, देश को लूटने की है, तो मोदी की गारंटी एक-एक पैसा वापस मांगने की है. उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया है कि कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां 330 करोड़ रुपया बरामद हुआ है. इस पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी क्या जवाब देंगी. धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।
राज्यसभा सांसद के घर बरामद करोड़ो की नकदी
अभी बीते दिनों पहले कांग्रेस राज्यसभा सांसद के घर से आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था। इस छापेमारी में सांसद के घर से करोड़ो रुपये की नकदी बरामद हो चुकी है। हालांकि सांसद के घर रखा काले धन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी। आपको बता दें कि अब तक आयकर विभाग को सांसद के घर से 300 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद हुआ है। इन नोटों को गिनने के लिए लाई गई मशीन तक खराब होने की जानकारी सामने आई थी।
यह भी पढ़े: https://hindikhabar.com/state/rajasthan-cm-baba-balaknath-tweet-related-to-cm-face-race-news-in-hindi/
Tags: UP News | हिन्दी ख़बर | Dheeraj Sahu