
UP News: रविवार की शाम मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के ब्रज विहार कॉलोनी में एक प्रेमी ने महिला का धारदार हथियार से गला रेत दिया। महिला के तीन साल के बेटे को लेकर आरोपी फरार हो गया। महिला मदद के लिए चिल्लाती रही। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस की छानबीन में पता चला कि कुछ घंटों बाद आरोपी ने मासूम की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया। सोमवार की सुबह पुलिस ने मासूम के शव को बरामद किया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय शादीशुदा महिला का पड़ोसी था और दोनों में काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला अपने तीन साल के बेटे के साथ रविवार को मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी।
प्रेमी से मिलने गई महिला
महिला परतापुर फ्लाईओवर के पास ब्रज विहार कॉलोनी में शाम तकरीबन साढ़े सात बजे प्रेमी से मिलने पहुंची थी। मगर, दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके चलते प्रेमी ने महिला का किसी धारदार हथियार से गला रेत दिया। महिला लहुलुहान दौड़ती हुई मदद के लिए चिल्लाने लगी। आरोपी महिला पर हमला कर उसके तीन साल के बेटे को लेकर फरार हो गया।
पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। सोमवार की सुबह पुलिस ने बच्चे का शव एक खेत से बरामद किया है। आरोपी की तलाश अब भी जारी है।
यह भी पढ़ें : Mainpuri News: पहले बनाया शिष्य फिर किया यौन शोषण…महिला का महंत पर आरोप
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप