Uttar Pradesh

Gonda: अवैध संबंध के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट, शव के किए टुकड़े

उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda) से एक सनसनी ख़ेज मामला सामना आया है। दरअसल, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। हालांकि, पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी की उम्र 40 साल है। रविवार को उसने अपनी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध होने के शक में झगड़ा किया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी का गला घोंट उसे मौत के घाट उतार दिया।

हैवानियत का अंत यहीं नहीं हुआ, हत्यारे ने गला घोंटने के बाद अपनी पत्नी के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। जब वह भागने की कोशिश कर रहा था तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना काशीपुर गांव क्षेत्र की है और पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया है।

एसओ, वजीरगंज, चंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दंपति ने 2007 में शादी की थी और उनके 10 और पांच साल के दो बच्चे हैं। सिंह ने बताया कि आरोपी को छह महीने पहले शहर में नौकरी मिली थी और वह रोजाना 70 किमी का सफर तय करता था, जिसके लिए वह घर से जल्दी निकल जाता था और देर से लौटता था।

उसकी पत्नी की एक ग्रामीण से दोस्ती हो गई थी और वह उसके साथ समय बिताती थी। जब उसके पति को पता चला तो वह आगबबूला हो गया और उसे उस आदमी से मिलने की चेतावनी दी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button