UP: ‘ED-CBI जैसी संस्थाओं को हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए’-अखिलेश यादव

UP: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई के काम करने के तरीके पर कहा कि ऐसी संस्थाएं हमेशा के लिए खत्म कर देनी चाहिए। जैसे नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सत्ता में आने पर व्यापारियों पर लगने वाला चुंगी खत्म कर दिया था। वह सपा कार्यालय में भाजपा, रालोद और बसपा से आए नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यूपी में जिस तरह महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं उसका संज्ञान गृह मंत्रालय को लेना चाहिए। प्रदेश में कई महिला उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को समय-समय पर राज्य की कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करनी चाहिए क्योंकि यहां रक्षक ही भक्षक बन जाते हैं।
UP: लोकतंत्र बचाने का चुनाव है 2024
अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 का चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। संविधान बचाने का चुनाव है और अपना सम्मान बचाने का चुनाव है। यूपी के लोगों ने भाजपा का 2014 में स्वागत किया है और अब 2024 में विदाई कर देंगे। यूपी के लोग स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए की बढ़ती ताकत से घबरा गई है। इस बार उनकी विदाई निश्चित है। उन्होंने नारा दिया कि भाजपा हटाओ एमएसपी की कानूनी गारंटी पाओ। भाजपा हटाओ नौकरी पाओ।
सपा को इलेक्शन बांड से ढाई करोड़ रुपये मिले
अखिलेश ने खुलासा किया कि समाजवादी पार्टी को इलेक्टोरल बांड के माध्यम से एक बार ढाई करोड़ रुपये मिले। ऐसी ही कुछ राशि एक अन्य बार भी मिली। भाजपा को भी खुलासा करना चाहिए और एसबीआई को डिटेल देनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:-Delhi Namaz Viral Video: इंद्रलोक में सड़क पर नमाज पढ़ने वाले नमाजियों को लात मारने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”