Uttar Pradesh

UP: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 01 घायल, 02 फरार

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा बझेडी अंडरपास के निकट चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई। जब चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। जिसमें बाइक सवारों ने बाइक रोकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए पुलिस ने भी फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया।

जिसमें पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग जवाबी फायरिंग में गोली लगने से एक बदमाश राशिद त्यागी पुत्र शाहिद निवासी सरवट घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने फरार बदमाश मोनू मलिक पुत्र सुक्का निवासी सुभाष नगर को पुलिस कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर पहुंचे सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस में दो मोटरसाइकिल और दो अवैध तमंचे सहित एक खोखा 4 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। घायल अभिकरण राशिद त्यागी के ऊपर जनपद मुजफ्फरनगर के कई थानों में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

रिपोर्ट: अरविंद चौधरी

ये भी पढ़ें:दिल्ली में आज झमाझम बारिश के आसार, UP-बिहार में भी बरसेंगे बादल

Related Articles

Back to top button