Uttar Pradesh

UP: संभल में सांप्रदायिक विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, 22 लोग गिरफ्तार

संभल जिले में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। मामूली बात को लेकर दोनों समुदायों के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले हैं। तो वही पथराव भी हुआ है जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। तो वही 22 लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष का पूरा मामला बहजोई कोतवाली इलाके के गांव कमालपुर का है। जहां शनिवार सुबह दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए दोनों समुदाय के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले वही पथराव भी हुआ है। गांव में दो समुदायों के बीच पथराव एवं लाठी-डंडे चलने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर विवाद करने वाले 22 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वही पथराव एवं लाठी-डंडे चलने में घायल आधा दर्जन लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। वही दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक विवाद के बाद पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा सहित अधिकारियों ने घटना का मौका मुआयना किया।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने इस मामले में कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि गांव कमालपुर में दो समुदायों के लोगों के बीच शराब के नशे में भैंस को लाठी मारने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले हैं और पथराव भी हुआ है। जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं।

जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में दोनों समुदाय के 22 लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। वही बताया जा रहा है कि गांव में एक पक्ष बगैर अनुमति के मंदिर निर्माण की कोशिश कर रहा था। जिसे लेकर दोनों समुदायों के बीच विवाद हुआ था। बाहर हाल घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, तो वही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल गांव में डेरा डाले हुए हैं।

रिपोर्ट: अरूण कुमार

ये भी पढ़ें:UP: विदेश से आ रहा युवक रहस्यमयी परिस्थितियों में कोलकाता से हुआ लापता

Related Articles

Back to top button