Uttar Pradesh

UP: लड़के ने गांव की ही लड़की संग किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

थाना अकराबाद इलाके के एक गांव में एक लड़के द्वारा अपने ही गांव के एक लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया।

गांव के ही लड़के के बलात्कार का शिकार हुई लड़की जब हवस के भूखे दरिंदे लड़के के खिलाफ शिकायत लेकर थाने जा रही थी। तो दबंगों ने उसको रास्ते में रोक लिया।

दबंगों द्वारा पीड़ित परिवार के लोगों का रास्ता रोके जाने पर इसकी सूचना उनके द्वारा फोन कर 112 पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर पीड़िता लड़की सहित उसके परिवार के लोगों को थाने ले गई।

जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म की शिकार हुई लड़की की तहरीर के आधार पर आरोपी लड़के के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।

तो वहीं दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता को मेडिकल परीक्षण हेतु जांच के लिए महिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्ट – संदीप शर्मा

ये भी पढ़ें:UP: बॉक्सिंग में ज़रीन और लवलीना ने जीता स्वर्ण पदक, बांटी गई मिठाईयां

Related Articles

Back to top button