UP: भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने अतीक हत्या को लेकर दिया बयान, कही ये बातें

Share

अतीक / अशरफ हत्या को लेकर सलेमपुर भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने बयान दिया है। अपने बयान में उन्होनें कहा कि ऐसा है अखिलेश यादव और उनकी सरकार और उसके पूर्व की सपा और बसपा की सरकार के पाले हुए माफिया थे। जिस तरीके से घटना हुई है और उनका जो इतिहास रहा है।

बहुत सारे लोगों का उत्पीड़न किया था, गुंडई किया था, मारा था पीटा था। उन्होनें कहा कि उनके बहुत सारे दुश्मन थे। किस दुश्मन ने कैसे कब बदला ले लिया इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिम्मेदार नहीं है।

पुलवामा के समय भी और बाद में भी बार बहुत सारे आरोप लगाए गए थे। देश की जनता ने उस आरोप का जवाब दिया। दोबारा से मोदी को प्रधानमंत्री बना के आज जो महबूबा मुफ्ती आरोप लगा रही हैं, या अखिलेश आरोप लगा रहे हैं।

यह जो भी आरोप लगा रहे हैं। वो आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता और देश की जनता करारा जवाब देगी। देश की जनता का फैसला सर्वोत्तम फैसला होता है।

ये भी पढ़ें:UP: सरकार NCERT को अपना हथियार बनाकर सैलेबस चेंज कर रही है – इरफान हबीब