Uttar Pradesh

UP: संभल में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत, 5 सीटों पर भाजपा का कब्जा

संभल जिले में भाजपा ने निकाय चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया है भाजपा ने आठ निकायों में से 5 सीटों पर कब्जा किया है। तो वही 2 सीटों पर एआईएमआईएम और निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा एक नगर पंचायत पर पार्टी ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। इस ऐतिहासिक जीत पर जिले के प्रभारी राजा वर्मा ने पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों की जीत बताया है।

आपको बता दें कि यूपी निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित हुए हैं। संभल जिले में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भाजपा ने संभल जिले की 5 सीटों पर कमल खिलाने का काम किया है। संभल जिले की तीन नगरपालिका और पांच नगर पंचायतों में से एक नगर पालिका और चार नगर पंचायतों पर भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। भाजपा ने सिरसी नगर पंचायत से कौसर अब्बास को अपना प्रत्याशी उतारा था। जहां सिरसी नगर पंचायत में पहली बार भाजपा ने कमल खिलाया।

इसके अलावा बहजोई नगरपालिका पर अध्यक्ष पद के लिए राजेश शंकर राजू ने अपना कब्जा जमाया है। यहां राजेश शंकर राजू ने जीत का कमल खिलाया है। इसके अलावा गुन्नौर नगर पंचायत से खुशबू प्रजापति, बबराला नगर पंचायत से हर्षवर्धन और गवां नगर पंचायत से सर्वेश ने भाजपा को जीत दिलाई है। इस मौके पर संभल जिले के भाजपा के प्रभारी राजा वर्मा ने इस जीत को ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने संभल जिले में जिस तरह से कमल खिलाया है।

रिपोर्ट: अरूण कुमार

ये भी पढ़ें:UP Nikay Chunav में योगी आदित्यनाथ का जोरदार प्रचार,सभी 17 नगर निगमों में BJP की जीत

Related Articles

Back to top button