Uttar Pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

यूपी 2022: प्रियंका का महिला दांव, पार लगाएगा कांग्रेस की नाव

डिजिटल डेस्क: यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गाँधी ने प्रदेश की महिलाओं को साधने के लिए कई वादे कर डाले हैं। प्रियंका गाँधी ने कुछ दिन पहले महिलाओं के लेकर एक नारा दिया था जिसने यूपी की राजनीति में ठीक-ठाक हलचल पैदा कर दी है। प्रियंका गांधी ने नए नारे में कहा, “ लड़की हूं लड़ सकती हूं”।

प्रियंका के वादे

प्रियंका ने ट्वीटर के माध्यम से बताया कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद हर साल 3 रिफील्ड सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे। प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा होगी।

इसके साथ ही अपने वादे में प्रियंका गाँधी ने कहा कि आशा और आंगनबाड़ी में काम करने वाली महिलाओं को प्रतिमाह 10,000 रू का मानदेय दिया जाएगा। नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40% पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ महिलाओं को 1000रू/प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन भी दिया जाएगा।

प्रियंका ने यंग फीमेल वोटर को भी रिझाने का प्रयास किया है, उन्होनें कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी दिया जाएगा।    

प्रियंका गांधी ने रविवार को गोरखपुर के कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली के मंच से कहा कि राज्य में आर्थिक बदहाली दूर करने के लिए हर परिवार को 25000 रू की आर्थिक मदद दी जाएगी।

इसके साथ ही प्रियंका ने प्रदेश में 20 लाख सरकारी नौकरियां, गेहूं-धान का दाम 2500 और गन्ने का दाम 400 करने के साथ ही किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया। वहीं राज्य में 10 लाख तक का मुफ्त इलाज करने का वादा भी शामिल है।

कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली में बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

प्रियंका ने रविवार को गोरखपुर के मंच से कहा, भाजपा की राजनीति जनता को पीड़ा देने और जनता पर प्रहार करने की राजनीति है। कांग्रेस पार्टी ने उप्र की जनता के लिए प्रगति और परिवर्तन की प्रतिज्ञाएं की हैं। 20 लाख सरकारी नौकरियां, किसानों का कर्ज माफ, गेहूं-धान का दाम 2500 और गन्ने का 400, 10 लाख तक मुफ्त इलाज किया जाएगा।

2017 विधानसभा चुनाव में मिले थे सिर्फ 7 सीटें

बता दें पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य की 403 सीटों में से कांग्रेस के हाथ केवल 7 सीटें ही लग पायी थी। 2022 के चुनावों में प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस पार्टी का प्रमुख चेहरा हैं। चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी के ये बड़े वादे कांग्रेस को चुनाव में कितनी बढ़त दिलाएंगे इसका पता चुनाव के बाद लगेगा लेकिन राजनीतिक पंडितों की माने तो प्रियंका के ये वादे यूपी में कांग्रेस के लिए रिवाइवल प्लान साबित हो सकता है।

ये भी पढे़ं: प्रियंका का गोरखपुर से हल्ला बोल, CM योगी पर जमकर साधा निशाना, किए बड़े-बड़े चुनावी वादे

Related Articles

Back to top button