बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

सरकार से बात करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने शनिवार को सिंघू बॉर्डर पर बैठक के बाद एक कमेटी बनाने की घोषणा की है।

किसान नेता राकेश टिकैत ने जानकारी देते हुए बताया है कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से एक कमेटी बना दी गयी है। इस कमेटी में संयुक्त किसान मोर्चा के पांच लोग होंगे।

साथ ही उन्होंने कहा, “इस समिति में बलबीर सिंह राजाबाल, शिव कुमार काका, अशोक भावले, युद्धवीर सिंह और गुरुनाम सिंह चढ़ूनी शामिल होंगे।”

टिकैत ने आगे ये भी बताया है कि इस समिति को सभी अधिकार दिए गए हैं और यही समिति सरकार के पास जाने वाले लोगों के नाम तय करेगी। इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक सात दिसंबर को होगी।

https://twitter.com/ANI/status/1467086921436303361?s=20

यहां भी पढ़ें: कृषि कानून रद्द होने के बाद जारी है सिंघु बॉर्डर पर किसानों की बैठक, तय होगी आगे की रणनीति

Related Articles

Back to top button