Viral Video : सोशल मीडिया पर हर दिन अतरंगी और अजीब हरकतें देखने को मिलती हैं। इनमें कुछ कंटेंट लोगों को हैरान कर देते हैं और कुछ लोगों को हंसाने पर मजबूर कर देते हैं। इसी तरह का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी अपने अनोखे तरीके से संतरे बेचते नजर आया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि आदमी मार्केट में जोर-जोर से चिल्ला रहा है और अजीब तरह से कूद-कूद कर संतरे बेच रहा है। जब एक ग्राहक दो किलो संतरे खरीदता है, तो बेचने वाला व्यक्ति पैक करने के बाद उसे फेंक देता है। ऐसा अंदाज लग रहा है कि यह पूरी एक्टिंग वीडियो या रील के लिए किया गया है।
यह वीडियो @KUNDAN00PATEL नाम के अकाउंट से एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी मजेदार रही। एक यूजर ने लिखा कि यह तरीका बिल्कुल अलग लेवल का है, तो दूसरे ने मजाक में कहा कि इसे अस्पताल ले जाना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने इसे संतरे बेचने का एक नया तरीका बताया।
सोशल मीडिया पर ऐसे अतरंगी और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल होते हैं और लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। इस वीडियो ने भी यही काम किया है और कई लोगों को हंसाया है।
ये भी पढ़ें- हथियार तस्करी का पर्दाफाश, बिहार सप्लायर सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 10 सेल्फ-लोडिंग हथियार बरामद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









