Advertisement

Health News: ब्रश करते समय उल्टी का आना, गंभीर बीमारी का है लक्षण

Health News: ब्रश करते समय उल्टी का आना, गंभीर बीमारी का है लक्षण

Health News: ब्रश करते समय उल्टी का आना, गंभीर बीमारी का है लक्षण

Share
Advertisement

Health News:  सुबह के समय कुछ लोग ब्रश करते समय मतली और उल्टी की समस्या महसूस करते हैं। ये अगर कभी कभी हो तो ये एसिडिटी और अपच की वजह से हो सकता है। क्योकिं कई बार इसका कारण पित्त बढ़ जाना या फिर लिवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन, इसके अलावा भी इस समस्या के पीछे कुछ और गंभीर कारण हो सकते हैं।

Advertisement

आइए जानते है ब्रश करते समय उल्टी आने का कारण

1. GERD की बीमारी

जब अपने दांत ब्रश करते समय मतली का एक बड़ा कारण पेट के अल्सर और गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (Gastroesophageal reflux disease ) जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, पेट में एसिड बढ़ने से मतली हो सकती है और दांतों को ब्रश करते समय मतली बढ़ सकती है। इस संवेदनशील पेट की स्थिति वाले लोग खाली पेट या ब्रश करने पर भी मतली महसूस कर सकते हैं।

2. किडनी खराब होने का लक्षण

वहीं ब्रश करते समय उल्टी आना किडनी खराब होने का लक्षण भी हो सकता है। क्योंकि किडनी का कामकाज प्रभावित होता है तो इसकी वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं। इसके साथ ही शरीर में जब क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ जाता है। तो मतली से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। और पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोग बार-बार मतली और उल्टी की समस्या परेशान रहने लगते हैं।

डॉक्टर तुरंत जांच करवाएं

अगर आप को भी ब्रश करते समय उल्टी की समस्या होती है तो आपको अपने डॉक्टर को जाकर तुरंत दिखाना चाहिए और जांच करवानी चाहिए। क्योंकि ऐसा करना आपको भविष्य की बीमारियों से बचाव में मदद कर सकते हैं। साथ ही आप कई गंभीर रोगों से बचे रहेंगे।

FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar

ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/politics/liquor-policy-in-up-center-government-will-sell-liquor-on-metro-or-railway-station-news-in-hindi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *