Advertisement

Election 2024: प्रियंका गांधी आज उत्तराखंड में फूंकेंगी चुनावी बिगुल, कांग्रेस के पक्ष में बनाएंगी माहौल 

Share
Advertisement

Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हराने में सबसे बड़ी चुनौती हैं। गुरुवार तक मोदी ने राज्य में दो चुनावी सभाएं की हैं, जिसमें कांग्रेस सीधे निशाने पर रही है। प्रियंका गांधी, प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया में आज उत्तराखंड में रैली करने जा रही हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने रुड़की और रामनगर में भाषण देंगे।

Advertisement

कांग्रेस प्रियंका की गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के रामनगर और हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के रुड़की में होने वाली चुनावी सभाओं को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। राहुल गांधी से पहले प्रियंका को उत्तराखंड में उतारा गया है।

प्रियंका नैनीताल के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड में 11.50 बजे हेलिकॉप्टर से पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगी। हरिद्वार के डीएवी ग्राउंड रुड़की में इसी दिन अपराह्न तीन बजे चुनावी जनसभा होगी। जोशी ने कहा कि पार्टी ने प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा की तैयारी शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि इन चुनावी जनसभाओं में दोनों लोकसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे जोश के साथ प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुट जाएं।

यह भी पढ़ें: Election 2024: PM मोदी आज चूरू और झुंझुनू में भरेंगे हुंकार, जनता को करेंगे संबोधित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *