राष्ट्रीयविदेश

Trump Tariff : अमेरिका भारत पर लगा सकता है 500% Tariff, बिल को ट्रम्प की मंजूरी, पूरी ख़बर पढ़ें

Trump Tariff : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से व्यापार जारी रखने वाले देशों पर बड़ा एक्शन लिया है। इसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाया जा सकता है।

ट्रम्प ने बिल को मंजूरी दे दी है। इस बिल से विशेष रूप से भारत, चीन और ब्राजील जैसे देश प्रभावित होंगे। ‘सेंक्शनिंग ऑफ रशिया एक्ट 2025’ नाम के इस बिल का उद्देश्य रूस के राजस्व स्रोतों को खत्म कर उसे यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए मजबूर करना है।

संसद में किया जाएगा पेश

रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बताया कि उन्होंने बुधवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति से बातचीत की, जिसमें ट्रम्प ने संसद में बिल को पेश करने के लिए हामी भर दी है। इसे अगले हफ्ते संसद में वोटिंग के लिए पेश किया जाएगा। बिल का नाम ‘सैंक्शनिंग रशिया एक्ट 2025’ है।

कच्चे तेल खरीद से मिल रही सहायता

इसका मकसद उन देशों पर दबाव बनाना है, जो यूक्रेन युद्ध के बीच रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीद रहे हैं। अमेरिका का आरोप है कि इससे रूस को युद्ध लड़ने में मदद मिल रही है। रूस यूक्रेन युद्ध के बाद भारत ने डिस्काउंटेड रूसी कच्चे तेल की बड़ी मात्रा खरीदी थी, जिसे पश्चिमी देशों ने लगातार आलोचना का निशाना बनाया है।

यूक्रेन के साथ शांति समझौते पर साइन

रूस अगर 50 दिनों के भीतर यूक्रेन के साथ शांति समझौते के लिए तैयार नहीं होता है, तो ये कड़े प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। इसे डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन दोनों का भारी समर्थन प्राप्त है। विशेषज्ञों का कहना है कि जहां अमेरिका ने भारत पर सीधे टैरिफ लगाए हैं, वहीं चीन के खिलाफ वह फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है ताकि वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित न हो।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में फिर हुई गोलीबारी, चर्च के पार्किंग लॉट में चली गोलियां, 2 की मौत, 6 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button