Uttar Pradeshराजनीति

आज माफियाओं के सीने पर बुलडोजर चलाने का काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री योगी

गाजीपुर:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद गाजीपुर के सैदपुर विधानसभा के टाउन नेशनल इंटर कालेज पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 1025 परियोजनाओं का जिनकी लागत 195 करोड़ है, लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। ये योजनाएं आपके क्षेत्र की हैं जिनका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियो को हृदय से बधाई देता हूँ। रावनकाल में भी आपके सड़कों की पहचान थी। सन्त तुलसीदास ने भी इसकी चर्चा की है।

गाज़ीपुर का रामायण काल से संबंध- मुख्यमंत्री

सीएम ने मंच कहा कि माफियाओं के सीने पर बुलडोजर चलाने का काम सरकार कर रही है और अब यहां से माफियाओं का सफाया हो चुका है। पिछले साढ़े 4 वर्ष में प्रदेश में बड़ा परिवर्तन हुआ है। आज यूपी का युवा कहीं भी जाएगा तो उसे पहचान का संकट नही है। ग़ाज़ीपुर में मेडिकल कालेज का नाम महर्षि विश्वामित्र के नाम पर होगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस से लोगों का जीवन बदलेगा, विकास को नई रफ्तार मिलेगी। पीएम मोदी ने देश की तकदीर,तस्वीर बदलने का काम किया है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश मे विकास हो रहा : CM

मुख्यमंत्री बोले कि बीजेपी ने सभी क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन करके दिखाया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश मे विकास हो रहा। आज लोग गंगाजल का आचमन कर सकते है। अवैध खनन,अवैध कब्जों पर सरकार ने चाबुक चलाया है। जमीनों पर अवैध कब्जे हटाये गए हैं। सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार किया है। गरीब की बेटी सरकार की बेटी है। किसानों के हितों के लिए तमाम योजनाएं जारी है। किसानों के लाभ,विकास के लिए बीजेपी सरकार लगातार काम कर रही है। माफिया,अपराधी को उसके कृत्यों की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। सरकार विकास की योजनाएं गांव गांव तक पहुंच रही है। विकास बीजेपी का एजेंडा है। लोक कल्याण बीजेपी का एजेंडा है।  रिपोर्ट- अभिषेक सिंह

Related Articles

Back to top button