
New Delhi : टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दिल्ली में चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) से मिलने के बाद अपनी नाराजगी व्यक्त की। सांसद ने आरोप लगाया कि उनकी बैठक केवल सात मिनट की थी और आयोग ने उन्हें जल्दी जाने को कहा। डेरेक ओ ब्रायन ने बताया कि बैठक सुबह 10:02 बजे शुरू हुई और 10:07 बजे समाप्त हो गई।
अधिकारीयों के तबादले और निष्पक्ष चुनाव पर सवाल
सांसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त से पूछा कि अधिकारियों के तबादले कैसे किए जा रहे हैं और चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कैसे होंगे। उनके अनुसार आयोग ने इस सवाल का कोई संतोषजनक उत्तर दिए बिना कहा, “यहां से चले जाओ।” सांसद ने इसे शर्मनाक बताया और बैठक का वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी करने की मांग की।
विपक्षी दल करेंगे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि इस मुद्दे पर आज सभी समान विचारधारा वाले विपक्षी दल शाम 4 से 4:30 बजे तक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग पर लोकसभा और राज्यसभा से हटाए गए नोटिस के बावजूद उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
चुनाव आयोग ने सांसद से किया ये अनुरोध
चुनाव आयोग ने बैठक के दौरान सांसद से शालीन व्यवहार बनाए रखने का अनुरोध किया। ईसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चिल्लाना और अनुचित व्यवहार करना उचित नहीं है। अधिकारी ने कहा कि सभी बैठकें सम्मान और मर्यादा के साथ संचालित होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें – अमेरिका-ईरान युद्ध में दो सप्ताह के लिए सीजफायर, इजरायल ने ट्रंप के फैसले का किया समर्थन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









