Delhi NCRबड़ी ख़बर

तीनों बहनों के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सुसाइड नोट ने भी घुमाया जांच का एंगल

Ghaziabad Triple Suicide : गाजियाबाद में तीन बहनों की सामूहिक आत्महत्या के बाद उनका पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जो बेहद ही चौंकाने वाला है। रिपोर्ट में सामने आया कि तीनों बहनें करीब 80 फीट की ऊंचाई से गिरीं जिसके कारण उनके शरीर की सारी पसलियां टूट गई थी। लिवर, गुर्दा यहां तक कि दिल के साथ सभी अंदरूनी अंग फट चुके थे।

बड़ी बहन ने नहीं खाया था रात को खाना

इसके साथ ही रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ कि तीनों बहनों में शामिल बड़ी बहन निशिका के पेट में सिर्फ 50 ग्राम खाना था, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि दोपहर के बाद उसने कुछ नहीं खाया था। वहीं अन्य दो बहनें पाखी और प्राची के पेट में 250 से 300 ग्राम खाना पाया गया। पाखी और प्राची ने रात में खाना खाया था।

तीन चिकित्सकों के पैनल से कराया गया पोस्टमॉर्टम

तीनों का पोस्टमॉर्टम तीन चिकित्सकों एसीएमओ डॉ. अमित विक्रम, पीएससी के डॉ. नीरज और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता के पैनल से कराया गया। इसम मामले में डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि नीचे गिरने से लड़कियों के शरीर के अंग क्षतिग्रस्त होने से अधिक मात्रा में शरीर से खून बह गया। इस कारण हैमरेज होने से तीनों बहनों की मौत हो गई। 

सुसाइड नोट में नया खुलासा

बता दें कि घटनास्थल से मिले 8 पेज के सुसाइड नोट से एक और बड़ा खुलासा हुआ है। किशोरियों ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वे अपनी चौथे नंबर की छोटी बहन देबू की किसी कोरियन दोस्त से बात करवाती थी। अब पुलिस इस मामले में नए एंगल से जांच कर है कि आखिर वो कोरियन कौन था जिससे किशोरियां अपनी छोटी बहन की बात करवाती थी।

ये भी पढ़ें – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button