
भारत के लिए बुधवार यानी (23 अगस्त) का दिन इतिहास के पन्नों मे दर्ज हुआ। चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर जहां एक तरफ मस्जिदों मे दुआओं का दौर व मंदिरो मे प्रार्थनाओं का दौर जारी रहा तो वही इसकी सफल लैंडिंग का स्कूली बच्चों ने भी लाइव प्रसारण देखा। दरअसल, बागपत जनपद के बड़ौत कस्बे के जेपी पब्लिक स्कुल मे बुधवार को स्कूली बच्चों ने चंद्रयान 3 की सफल लेंडिग का पूरा कार्यक्रम प्रोजेक्टर पर देखा।
सफल लेंडिंग के बाद स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय और मेरा भारत महान के नारे लगाए। इस दौरान स्कूली बच्चों का उत्साह अलग ही देखने को मिल रहा था। जिसके चलते चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के हजारों स्कूली बच्चे गवाह बने। वहीं इस दौरान स्कूली बच्चों का कहना था की चांद पर पहुंचने के बाद हमारे हिंदुस्तान ने एक बार फिर पूरी दुनिया मे अपना परचम लहराया है।
(बागपत से विवेक कौशिक की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: AMU के मेडिकल कॉलेज में मरीजों को परोसा गया कीड़े वाला खाना, देखें वीडियो