Delhi NCR

मेट्रो में अश्लीलता फैलाने वालों की अब खैर नहीं, DRMC ने की ये सख्त प्लानिंग

दिल्ली मेट्रो में बिकनी गर्ल का वीडियो वायरल होने के बाद काफी बवाल मचा था। इसके बाद से ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DRMC से मेट्रो में अश्लीलता रोकने के लिए नियम बनाने की मांग की जा रही थी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अब मेट्रो के कोच में पेट्रोलिंग करने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात करने का फैसला किया है। इस स्क्वॉड में पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों को शामिल किया जाएगा। पेट्रोलिंग करने वाले जवान सिविल ड्रेस में भी हो सकते हैं। ये लोगों पर नजर रखने के लिए खुद मेट्रो में सफर करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, DRMC कोच के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का उपयोग अश्लीलता को रोकने के लिए और भी बेहतर तरीके से किया जाएगा। मेट्रो की रेड लाइन पर कुछ पुराने डिब्बों में कैमरे नहीं लगे हैं, अब उन डिब्बों में भी कैमरे लगाने का काम किया जाएगा। DRMC का कहना है कि यात्रा सुरक्षित बनाने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड ज्यादा एक्टिव मोड पर काम करेगी। आपको बता दें कि इससे पहले अप्रैल में दिल्ली मेट्रो में बिकनी गर्ल का एक वीडियो सामने आया था। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी आपत्ति जताई थी।

उसके बाद 28 अप्रैल को मेट्रो से एक और आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक यात्री मास्टरबेट करता हुआ दिखाई पड़ रहा था। इस मामले में यात्री पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी। DRMC ने एक हेल्पलाइन नंबर 155370 भी जारी कर चुका है। किसी भी तरह के आपत्तिजनक व्यवहार की रिपोर्ट करने के लिए इस नंबर पर कॉल किया जा सकता है। DRMC के मुताबिक, फ्लाइंग स्क्वॉड का इस्तेमाल पहले महिला कोच में पुरुषों की एंट्री ना हो इसके लिए किया जाता था। अब यही फ्लाइंग स्क्वॉड आपत्तिजनक चीजों पर भी नजर रखेगी।

Related Articles

Back to top button