‘ये NDA नहीं बल्कि न्यू डीलर ऑफ अडानी है’ – AAP सांसद संजय सिंह

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की और राजधानी दिल्ली में NDA की बैठक के बाद सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों के गठबंधन के नाम को लेकर भी चर्चा हो रही है। दरअसल विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखा है। जिसका अर्थ Indian National Developmental Inclusive Alliance है।
इसको लेकर सत्ता पक्ष लगातार विपक्षी एकता पर हमलावर है साथ ही विपक्ष के I.N.D.I.A को अलग अलग फुल फॉर्म दी जा रही हैं। वहीं विपक्ष की ओर से भी पलटवार किया गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने NDA की नई फुल फॉर्म दी है। उन्होंने कहा कि ये एनडीए नहीं बल्कि न्यू डीलर ऑफ अडानी है।
आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्टर भी साझा किया गया है। इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी की मुलाकात की तस्वीर लगी है और NEW DEALER OF ADANI लिखा है।
संजय सिंह ने क्या कहा
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी कह रहे हैं कि चिंता मत करो अभी तो मैंने 70 हजार करोड़ का घोटाला करने वाले को पकड़ा था उसे सम्मान दिया था। एक को उपमुख्यमंत्री बनाया दूसरे को मंत्री बनाया तो ये NEW DEALER OF ADANI है, NDA नहीं है।
ये भी पढ़ें: मणिपुर की घटना पर CM केजरीवाल ने पीएम मोदी से की अपील, कहा – ‘राज्य के हालातों पर ध्यान दें..’