खेल

दुनिया के मशहूर टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल के घर बेटे ने लिया जन्म, खुशी से गदगद हुआ परिवार

 दुनिया के  बेहतरीन खिलाड़ियों में से  एक राफेल नडाल के घर पर कल से ही खुशी का माहौल नजर आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी  के मुताबिक स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल अपने पहले बेटे के पिता बन गए हैं।

22 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले 36 साल के नडाल पहली बार पिता बने हैं। स्पेनिश प्रेस ने शनिवार (8 अक्टूबर) को जानकारी दी और बताया कि मारिया ने पॉमा के एक निजी क्लीनिक में बेटे को जन्म दिया है।

कहा तो ये भी जा रहा  है कि अभी तक इस बात  की जानकारी उन्होंने अपने परिवार को नहीं दी है।  आपको  बता दें कि उनकी परिजन रियल मेड्रिड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नडाल के पिता बनने की जानकारी देते हुए उन्हें बधाई दी। पोस्ट में लिखा था, “हमारे प्रिय मानद सदस्य राफेल नडाल और मारिया पेरेलो को उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए बधाई। इस खुशी के पल को बांटने में हम आपके साथ हैं। शुभकामनाएं!” जानकारी के मुताबिक  राफेल की शादी 3 साल पहले हुई थी

Related Articles

Back to top button