Delhi NCR

राजधानी Delhi में मौसम विभाग ने जारी किया ‘येलो अलर्ट’, 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान

Delhi Temperature: देश की राजधानी दिल्ली में  भीषण गर्मी ने तो मानो सबको जला ही डाला हो। उसके साथ फिर से मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर चेतावनी दे डाली है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में शनिवार से अगले चार दिनों तक ऐसे ही भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है। IMD(भारतीय मौसम विज्ञान विभाग) ने बताया की दिल्ली में इस सप्ताह के अंत तक पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने रविवार को लू चलने में थोड़ी कमी जरुर बताई गई है।

यह भी पढ़ें: Mahesh Babu निर्देशित फिल्म ‘मेजर’ हुई पायरेसी का शिकार, जानें कितने करोड़ का हुआ नुकसान

इसके साथ ही आज दिल्ली के आसमान से मानो आग ही बरसता पाया जा रहा है। आज दिल्ली के हर एक इलाकों में भीषण गर्मी के साथ लू ने भी अपना सितम अच्छे से ढहाया हुआ है। Delhi का आज Maximum Temperature 44 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ भी जारी कर दिया है। बता दें एनसीआर के केई इलाके आज सबसे ज्यादा गर्म पाए गए है। हालांकि इस भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी लोगों को दे दिया था।

NCR में भीषण गर्मी का सितम

देश की राजधानी आज सबसे ज्यादा गर्म बताई जा रही है। इसके कारण लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। बता दें राजधानी में शुक्रवार को भी पारा अधिक दर्ज किया गया था। वहीं कड़ी धूप और चिलचिलाती गर्मी के कारण दिल्ली वासियों का गर्मी से हाल बेहाल हो रखा है। ऐसे में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में अगले 24 घंटों तक आसमान साफ रहेगा लेकिन लोगों को जरा भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

हालांकि मौसम विभाग द्वारा चेतावनी पहले ही दे दी गई कि शनिवार से दिल्ली का पारा तेजी से चढ़ना शुरू होगा और पूरे सप्ताह भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद ही कम है। वैज्ञानिकों की माने तो दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों का तापमान राजस्थान के केई जिलों के तापमान से भी अधिक रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button