Punjabराष्ट्रीय

पंजाब सरकार के नए मंत्रियों की लिस्ट फाइनल, जानें किसे मिली जगह और कौन हुए बाहर

चंडीगढ़: पंजाब में सियासी उथल-पुथल के बाद अब सरकार नई सरकार में स्थिरता दिखने की संभावना लग रही है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा और ओपी सोनी पहले ही शपथ ले चुके हैं। नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पद संभालने के बाद अब के नए मंत्रियों की लिस्ट फाइनल हो गई। बता दें इस लिस्ट में 8 मंत्रियों को फिर से मौका दिया गया हैं, साथ ही 7 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह गुट के 5 करीबी मंत्रियों को मुख्यमंत्री चन्नी के कैबिनेट में जगह नही दी गई है। मंत्रियों के नाम के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की। गवर्नर से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार शाम 4:30 बजे मंत्रियों का शपथग्रहण होगा।

पुराने मंत्रियों की वापसी

नये मंत्रिमंडल में  विजयेंद्र सिंगला, मनप्रीत बादल, ब्रह्म मोहिंदरा, अरुणा चौधरी, भारत भूषण आशु, रजिया सुल्ताना, तृप्त राजिंदर बाजवा और सुख सरकारिया को दोबारा मौका दिया जा रहा है।

कैप्टन गुट के 5 पुराने मंत्रियों को नही मिली जगह

कैप्टन की कैबिनेट से बलवीर सिद्धू, राणा गुरमीत सोढ़ी, साधु सिंह धर्मसोत, सुंदर शाम अरोड़ा और गुरप्रीत कांगड़ को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।

नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह

परगट सिंह, राजकुमार वेरका, राणा गुरजीत, संगत गिलजियां, गुरकीरत कोटली, कुलजीत नागरा, और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को भी नये मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

बता दें विजयेंद्र सिंगला के शिक्षा मंत्री रहने के दौरान पंजाब के स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार आया था। वहीं मनप्रीत बादल ने चन्नी के नाम पर कांग्रेस हाईकमान को राजी करने में अहम भूमिका निभाई थी।

Related Articles

Back to top button