BiharDelhi NCRराजनीतिराज्य

रेचल संग शादी के बंधन में बंधे तेजस्वी यादव, जानिए कौन हैं रेचल?

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव गुरूवार को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी हरियाणा की रहने वाली रेचल से हुई है।

उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने शादी की तस्वीरें ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है।

https://twitter.com/RohiniAcharya2/status/1468904154852585473?s=20

रेचल से हुई इस हाई प्रोफाइल शादी को मीडिया से दूर रखा गया है। शादी दिल्ली में हुई है। शादी दिल्ली के सैनिक फार्म में आयोजित की गई थी।

शादी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी भी शामिल हुए थे।

गौरतलब है कि मीडिया में कुछ दिनों से तेजस्वी की शादी की ख़बरें थीं। बहन रोहिणी ने कुछ दिनों पहले ट्वीट किया था, ‘भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला, ख़ुशियों से गुलज़ार घर का आँगन है होने वाला।”

रोहिणी ने ट्वीट कर अपने भाई को बधाई दी है। साथ ही उनकी पत्नी रेचल को भी शुभकामनाएं दी हैं।

जानकारी मिल रही है कि तेजस्वी यादव की पत्नी रेचल ईसाई धर्म से आती हैं। और पिछले सात सालों से दोनों की दोस्ती है।

जानकारी ये भी सामने निकलकर आई है कि रेचल पहले एयर होस्टेस थीं।

Related Articles

Back to top button