TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत, इस जेल में रहेंगे नायडू

TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत, इस जेल में रहेंगे नायडू
तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोकी कोर्ट ने रविवार यानि की 10 सितंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा. नायडू को 14 दिन राजमुंदरी सेंट्रल जेल में रखा जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री नायडू को शनिवार देर रात तीन बजकर 40 मिनट पर मेडिकल जांच के लिए विजयवाड़ा के सरकारी जनरल अस्पताल ले जाया गया था। इससे पहले, उनसे यहां कुंचनपल्ली स्थित लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की गई।
सीआईडी टीम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री नायडू को शनिवार (9 सितंबर) सुबह करीब छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल के बाहर से गिरफ्तार किया था। नायडू को उस समय अरेस्ट किया गया था, जब वह सभी सुविधाओं से लैस अपनी बस में सो रहे थे।
आंध्र प्रदेश पुलिस ने कथित कौशल विकास निगम घोटाले में नायडू को शनिवार को मुख्य षड्यंत्रकारी बताया था। ऐसा आरोप है कि इस कथित घोटाले से राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
ये भी पढ़ें:फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन आज पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बातचीत