
Law Student Murder Case : पंजाब के तरनतारन में हुई लॉ छात्रा की हत्या का आरोपी प्रिंस राज की भी अब मौत हो गई है। एकतरफा प्यार में पागल प्रिंस राज ने क्लासरूम में ही अपनी सहपाठी संदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद उसने खुद के सिर में भी गोली मार ली थी। अब खबर है कि बुधवार रात आरोपी प्रिंस ने अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जगदीप सिंह ने दी।
9 फरवरी की है घटना
यह घटना 9 फरवरी की है, जब जिले के उस्मा गांव स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में लॉ छात्र 20 वर्षीय प्रिंस राज ने अपनी सहपाठी 19 वर्षीय संदीप कौर की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि संदीप ने प्रिंस का प्यार ठुकरा दिया था। यह पूरी घटना क्लासरूम में लगी सीसीटीवी में कैद हो गई। कैमरे में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी प्रिंस और संदीप एक अन्य छात्रा के साथ बैठे हुए हैं। वहां कुछ अन्य छात्रों की भी गतिविधियां दिख रही हैं। इसी दौरान प्रिंस अपने बैग से पिस्टल निकालता है और संदीप को गोली मार देता है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रिंस ने खुद के सिर में भी मारी गोली
इसके बाद उसने दोबार से गोली लोड की और खुद के सिर में मार लिया। जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। यह सब देख वहां मौजूद एक अन्य छात्रा पहले संदीप की ओर भागती है और उसे बेसुध देखती है। वहीं प्रिंस को भी जमीन पर पड़े देख घबरा जाती है और वहां से भाग जाती है। गोली की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य छात्र भी क्लासरूम से भाग जाते हैं।
संदीप की सगाई हो चुकी थी
बता दें कि यह घटना एकतरफा प्यार के कारण हुआ। संदीप के परिवार के एक सदस्य ने आरोप लगाया कि प्रिंस कुछ समय से उसे परेशान कर रहा था। वहीं पीड़िता की मां हरजिंदर कौर ने सवाल उठाया कि एक छात्र कॉलेज में हथियार कैसे ला सका। परिवार ने बताया कि संदीप की सगाई हो चुकी थी। प्रिंस मलियां गांव का रहने वाला है, जबकि संदीप नौशेहरा पन्नुआं गांव की निवासी थी।
ये भी पढ़ें – तेज प्रताप यादव ने शिव भक्ति वीडियो शेयर कर जताई नई शुरुआत की भावना
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









