Aligarh: दवाई लेने पहुंची महिला के साथ तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Tantrik accused of rape

Tantrik accused of rape

Share

Tantrik accused of rape: शादी के काफी समय बाद भी गोद सूनी होने की वजह से एक महिला अपने पति के साथ तांत्रिक के यहां गई। बताया जाता है कि महिला को किसी ने बताया था कि तांत्रिक दवाई देता है। जिससे बच्चा होने में सहूलियत होती है। महिला भी इसी बहकावे में आ गई और पति के साथ तांत्रिक के यहां दवाई लेने पहुंची। तांत्रिक ने महिला के भरोसे का नाजायज फायदा उठाकर उससे दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Tantrik accused of rape: पति को बाहर बैठाकर बहाने से कमरे में ले गया

बताया गया कि जब महिला तांत्रिक से दवा लेने पहुंची तो तांत्रिक ने उसके पति को बाहर बैठने को कहा और महिला को अंदर कमरे में ले गया। आरोप है कि इसके बाद तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना हरदुआगंज थाने की है।

हरदुआगंज का मामला

क्षेत्राधिकारी अकमल खान ने बताया है कि थाना हरदुआगंज से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया हरदुआगंज थाना इलाके की एक महिला पर कोई संतान नहीं थी। वह संतान के लिए तांत्रिक से मिली थी। तांत्रिक ने अकेले में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना की सूचना महिला ने अपने पति को दी थी। पति ने घटना की सूचना थाने पर दी है। महिला के परिजनों की तहरीर पर थाना हरदुआगंज पर धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तांत्रिक हिरासत में ले लिया गया है।

रिपोर्टः अर्जुन देव वार्ष्णेय, संवाददाता, अलीगढ़ उत्तरप्रदेश

ये भी पढ़ें: Hamirpur: फांसी लगाने के बाद जिंदगी बचाने के उपाय देख बच्चे ने लगा ली फांसी

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *