Tamil Nadu Terrorists Arrested : तमिलनाडु में खुफिया एजेंसियों ने बड़ी आंतकी साजिश का पर्दाफाश किया है। सुरक्षा एजेंसियों ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत तमिलनाडु से 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और बांग्लादेश (Bangladesh) के आतंकी नेटवर्क के इशारे पर काम कर रहे थे, जो एक बड़ी आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहे थे।
अलग-अलग हिस्सों में बना रहे थे आतंकी मॉड्यूल
तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए 6 संदिग्ध आतंकी को दिल्ली लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी के अनुसार, इनमें बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं, जो फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में सक्रिय थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी मॉड्यूल बना रहे थे और बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना थी। ये संदिग्ध लगातार अपने आकाओं से सीमा पार के निर्देशों को प्राप्त कर रहे थे।
ये रही आतंकियों की पहचान
पुलिस ने मुताबिक गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के तौर पर हुई है। ये सभी एंटी-सोशल एक्टिविटी में शामिल हैं।
जांच एजेंसी गहनता से कर रही जांच
छापेमारी के दौरान, जांच एजेंसियों को इनके पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और डिजिटल डिवाइस मिले हैं। इन डिवाइसों के माध्यम ये आरोपी अपने विदेशी संपर्कों से कनेक्ट थे। सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जब्त कर लिया गया है और जांच एजेंसियां इनके माध्यम से अन्य संदिग्ध संपर्कों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। एजेंसियां यह भी जांच रही हैं कि कहीं इस मामले में स्थानीय लोग भी शामिल तो नहीं थे।
बता दें कि खुफिया एजेंसियों ने पश्चिम बंगाल से भी दो संदिग्धों को अरेस्ट किया है, वही तमिलनाडु से 6 गिरफ्तारियां हुई है। सुरक्षा एजेंसियों ने भारत को दहलाने की बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जो ISI के इशारे पर काम कर रहे थे।
ये भी पढ़ें- बारामूला के बाद गांदरबल में मिला IED, सुरक्षाबलों ने नाकाम की आतंकी साजिश, दिल्ली ऑन हाई अलर्ट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









