बड़ी ख़बर

भारत लाया गया तहव्वुर राणा, एयरपोर्ट पहुंचते ही, NIA ने किया गिरफ्तार

Tahawwur Rana : 26/11 का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान पहुंचा। जैसे ही एयरपोर्ट पर विमान पहुंचा। एनआईए ने तहव्वुर राणा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा के बीच एनआईए मुख्यालय ले जाया जाएगा। मुख्यालय में तहव्वुर राणा का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

26/11 का मास्टरमाइंड

आपको बता दें कि सुरक्षा के चलते JLN मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 बंद कर दिया गया है। पटियाला हाउस कोर्ट में भी सुरक्षा का सख्त पहरा है। अर्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं। बताते चलें कि तहव्वुर राणा 26/11 का मुख्य मास्टरमाइंड है।

बता दें कि अमेरिकी अधिकारियों के साथ लंबी कानूनी प्रक्रिया चली। जिसके बाद अब तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया है। दरअसल, तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का है और कनाडाई नागरिक है। अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली 26/11 का मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। उसका करीबी बताया जाता है।

यह भी पढ़ें : अब दुश्मनों की खैर नहीं, 26 राफेल मरीन फाइटर जेट फ्रांस से खरीदेगा भारत, दोनों देशों के बीच हुई 63,000 करोड़ की मेगा डील

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button