खेलराष्ट्रीय

T20 World Cup 2026 : भारत-इंग्लैंड दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज, वानखेड़े में होंगे आमने-सामने

T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज गुरुवार, 5 मार्च को खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच का विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगा। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब भारत और इंग्लैंड आमने सामने हैं, जो जीता वो फाइनल में न्यूजीलैंड से ट्रॉफी की टक्कर लेगा।

इस समय होगा शुरु

भारत और इंग्लैंड के बीच यह अहम मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस शाम 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकती नजर आएंगी।

दोनो टीमों के स्क्वॉड

भारतीय टीम- ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

इंग्‍लैंड टीम- हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिलिप साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।

ये भी पढ़ें- अमेरिकी सबमरीन ने श्रीलंका के पास किया हमला, 87 लोगों की मौत, कई अब भी लापता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button