Syria News : विद्रोहियों का कब्जा, बशर अल असद के शासन का हुआ अंत

Share

Syria News : सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने देश छोड़ दिया है। ऐसा बताया जा रहा है। मीडिया के मुताबिक, सेना ने असद के देश छोड़ने की पुष्टि कर दी है। सीरिया में 11 दिनों से संघर्ष चल रहा था। विद्रोहियों ने दमिश्क पर कब्जा कर लिया है। बशर अल असद ने सीरिया पर 24 साल शासन किया। अब इस शासन का अंत हो गया है। सीरिया के पीएम ने विद्रोहियों का सत्ता सौंपने का प्रस्ताव दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि अब राष्ट्रपति ने देश छोड़ दिया है। सीरिया के पीएम विद्रोहियों को सत्ता सौंप सकते हैं। विद्रोहियों ने सीरिया के पांच शहरों पर कब्जा किया है। इसमें दमिश्क, अलेप्पो, हमा, होम्स और दारा शामिल है। देश में अफरातफरी का माहौल है। एयरपोर्ट में भगदड़ मच गई है। कई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें विद्रोही सीरीया का झंडा लहराते दिख रहे हैं। वहीं सेना के रक्षा उपकरणों पर भी कब्जा कर लिया है।

आपको बता दें कि सीरिया में संघर्ष की बात करें तो 27 नवंबर को विद्रोही आगे बढ़ना शुरू करते हैं। इसके साथ ही 1 दिसंबर की बता करें तो अलेप्पो पर विद्रोही गुटों का कब्जा हो जाता है। 5 दिसंबर को हमा और 6 दिसंबर को दारा में कब्जा हो जाता है। अब दमिश्क में विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया है।

ये है मामला

अगर हम थोड़ा पीछे जाते हैं तो 2011 में मिडिल इस्ट में विद्रोह हो रहा था। इसके साथ ही बशर असर इस विद्रोह को दबाने के लिए गोलियां चलवां दीं। इसके साथ ही बशर असर शिया मुसलमान हैं। शिया जनसंख्या कम है। सुन्नी मुसलमान बहुसंख्यक हैं। इसके लिए भी सत्ता को लेकर भी विद्रोही गुट बशर असर को हटाना चाहते हैं। अमेरिका भी बशर असद की सरकार का विरोध करता आया है। ऐसा बताया जाता है कि ईरान, रूस मदद करता है। ईरान शिया मेजोरिटी की वजह से मदद करता है। हाल में रूस ने विद्रोहियों पर बम बरसाए थे।

यह भी पढ़ें : UP के गैंगस्टर एक्ट पर SC ने कहा “इस कानून पर हम विचार करेंगे, यह बहुत कठोर…”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *