Sukma : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर

Share

Sukma : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में ऑटोमैटिक राइफल और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सुकमा में DRG के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए। INSAS, AK-47, SLR और कई अन्य हथियार बरामद हुए। सर्च ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के लिए बता दें कि सुरक्षाबलों पता चला था कि नक्सली ओडीशा से छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की घेरा बंदी की। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। सुरक्षाबलों और नक्सलियों की कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम, भंडारपदर के जंगल-पहाड़ी में मुठभेड़ हुई है।

सीएम विष्णु देव साय ने की सराहना

विष्णु देव साय ने पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने आज सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। कुछ दिन पहले दक्षिण बस्तर, गरियाबंद और कांकेर में मुठभेड़ हुई। 16 नवंबर को भी सुरक्षाबलों ने कई नक्सलियों को ढेर किया था, वहीं एक नक्सली पर 40 लाख का इनाम था, जिसे सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था।

यह भी पढ़ें : UP News: यूपी में भीतरघात ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन…इन सीटों पर अपनों ने की मुखालफत; होगा बड़ा नुकसान!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *