
Subhash Chandra Bose Jayanti : सरकार ने साल 2021 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा है। 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा अब ओडिशा के कटक में एक संपन्न बांग्ला परिवार में जन्मे सुभाष चंद्र बोस अपने देश के लिए हर हाल में आजादी चाहते थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया और अंतिम सांस तक देश की आजादी के लिए संघर्ष करते रहे। सुभाष चंद्र बोस हर कीमत पर मां भारती को बेड़ियों से आजाद कराने को आतुर और देश के उग्र विचारधारा वाले युवा वर्ग का चेहरा माने जाते थे। वह कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। देश की स्वतंत्रता के इतिहास के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन और उनकी मृत्यु भले ही रहस्यमय मानी जाती रही हो, लेकिन उनकी देशभक्ति सदैव असंदिग्ध और अनुकरणीय रही।
जिसकी उन्होंने कल्पना की थी
इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि सरकार उस भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रही है, जिसकी उन्होंने कल्पना की थी। सरकार ने साल 2021 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज पराक्रम दिवस के अवसर पर मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान अद्वितीय है। वह साहस और धैर्य के प्रतीक हैं। उनका दृष्टिकोण हमें प्रेरित करता है और हम उस भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं, जिसकी उन्होंने कल्पना की थी।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजिल दी
वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजिल दी। सीएम ने लिखा आजाद हिंद फौज के संस्थापक, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें शत शत नमन एवं समस्त प्रदेशवासियों को पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भारती के लिए समर्पित उनका त्यागमय जीवन सर्वदा राष्ट्र प्रेमियों को देश की सेवा और उन्नति के कार्यों के लिए प्रेरित करता रहेगा। वहीं डिप्टी सीएम दिया कुमार ने एक्स पर लिखा, ‘देश की स्वाधीनता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं सभी को पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें : NDA को नीतीश कुमार ने दिया बड़ा झटका, मणिपुर सरकार से समर्थन लिया वापस
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप